रामनगर में सहायक वन कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें

रामनगर/ रविवार को सहायक वन कर्मचारी (वन दरोगा) संघ की एक आम सभा का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप चंद्र रमोला की अध्यक्षता में वन परिसर रामनगर में किया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में मांग उठाई की अवकाश के दिनों में भी वन दरोगाओं द्वारा कार्य किया जाता है इसलिए फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। विभाग के कार्य कोटेशन से ना करते हुए टेंडर प्रक्रिया द्वारा किया जाए जिससे कार्य में गुणवत्ता आ सके। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को वन तस्करों से मुठभेड़ होने पर पुलिस की भाती आत्मरक्षा में शस्त्र चलाने की अनुमति दी जाए। उपवन क्षेत्राधिकारी के रिक्त पदों को वन दरोगाओं का प्रमोशन कर अति शीघ्र भरा जाए ,साथ ही आगामी सहायक वन कर्मचारी (वन दरोगा) संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव को अति शीघ्र किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। सभा का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे द्वारा किया गया। सभा में प्रदेश महामंत्री बृज मोहन रावत,दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मंत्री रणजीत सिंह थापा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम भरोसे, संरक्षक ललित हरबोला, भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल अध्यक्ष जीवन कांडपाल, दक्षिणी कुमाऊं व्रत कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह नेगी, नैनीताल वन प्रभाग मंत्री राजेंद्र करायत, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग अध्यक्ष मुकेश भारती, संतोष जोशी, अनिल चौहान, मोहन पांडे, राजेंद्र जोशी, सुरेश जोशी, शशि वर्धन अधिकारी, दया किशन तिवारी, प्रयाग दत्त चौबे तथा विभिन्न सर्किलों तथा डिवीजनों के पदाधिकारी तथा सदस्यों उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page