भवाली पालिकाध्यक्ष ने युवा दिवस में चलाया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। राष्ट्रीय युवा दिवस पर गुरूवार को नगर पालिका ने वार्ड 7 में स्वामी विवेका नंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर स्वच्छता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया। सफाई अभियान के साथ स्वच्छता को लेकर जागरुकता रैली निकालकर कर जनता को नगर को स्वच्छ रखने में योगदान देने को कहा गया। वही पालिकाध्यक्ष भी साफ सफाई करते नजर आए।
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने व गीला सूखा कूडे को अलग अलग करने का आग्रह किया। साथ ही पर्यावरण मित्रों को देने की अपील की। ईओ संजय कुमार ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने, कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने के निदेश दिये। इस दौरान लिपिक गोरव नेगी,पर्यावरण मित्र हेड राकेश वाल्मिकी, राजा राम वाल्मिकी, दीपक वाल्मिकी, राजेश वाल्मिकी सहित पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page