आधी तूफान से नुकसान पर केंद्रीय मंत्री ने लिया एक्शन, दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बीती रात अंधड़ से हुवे पहाड़ो सहित मैदानी क्षेत्रों के नुकसान पर देर शाम केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने संज्ञान लिया। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाअधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित डीएफओ, एक्शन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने दूरभाष पर वार्ता की। तेज आंधी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत व एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। आंधी तूफान की चपेट में आए मृतक के प्रति केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही घायल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। किसानों की फसलें आम और लीची सहित पहाड़ी फसलों के हुए नुकसान का आकलन करने के जल्द निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधि भगवान तिवारी को आंधी तूफान से पीड़ित हुए परिवारों के पास जाकर हाल पूछने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों से वार्ता कर आमजन के नुकसान और विभागों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भी कहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page