कैंची धाम में व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल के गठन का लिया निर्णय

ख़बर शेयर करें
  • बैठक में व्यापार मंडल के उपस्थित नही होने से नाराज हुए व्यापारी

भवाली। कैंची धाम के पास व्यापारियों ने सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया। व्यापारियों ने एकजुट होकर कहा कि पूर्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बैठक की सूचना दी गई थी। लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारी नही पहुँचे। कहा कि बैठक का उद्देश्य वर्तमान व्यापार मंडल के सामने अपनी समस्याओं को रखना था। लेकिन व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार मंडल उपस्थित नही रहा। जिससे सभी व्यापारियों ने आक्रोश जताया। कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए होता है। लेकिन व्यापारियों के हित मे आज तक कोई कार्य नही हुआ है। जिससे सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि कैंची धाम में जल्द नए व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, पवन भट्ट, धीरज तिवारी, शुभंकर बिष्ट, शिवेंद्र कांडपाल, मोहित तिवारी, रोहित सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page