रामगढ़ के ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप सिंह ढैला के साथ दो लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट की।
ज्येष्ठ उप प्रमुख ने एसएसपी से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्येष्ठ उप प्रमुख ढैला ने बताया कि बुधवार को वह साथियों के साथ उमागढ़ के देविधार स्थित देवी मंदिर में पूजा के लिए गए थे। आरोप है कि दो लोग यहां पहुंच गए। दोनों शराब के नशे में थे और उनसे रंजिश रखते हैं। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू की। कुछ लोग बीच-बचाव को आए तो दोनों धमकी देते हुए वहां से चले गए। उन्होंने एसएसपी नैनीताल को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

