इस बार व्यापार 3 सौ करोड़ के पार

ख़बर शेयर करें

धनतेरस पर मंगलवार को हल्द्वानी के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। सुबह से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अलग ही रौनक बनी रही। ग्राहकों के स्वागत को व्यापारियों ने अपनी दुकानों सजाया था। मोहल्ले की दुकानों के साथ शहर के मुख्य बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। व्यापारियों के अनुसार धनतेरस पर करीब 350 करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

धनतेरस में बाजार पर जमकर धनवर्षा हुई। रोजमर्रा की जरूरत के सामान के साथ सर्राफा, ऑटोमोबाइल, साज सज्जा के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर होते ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ गई। इनके साथ ही नामी कंपनियों के शोरूम के साथ ही ज्वेलरी की स्थानीय दुकानों पर लोगों ने परिवार के साथ पहुंच कर जरूरत के अनुसार खरीदारी की। व्यापारियों के अनुसार लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को धनतेरस पर बेहतर कारोबार होने पर राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

धनतेरस पर वाहनों की जमकर बिक्री हुई

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page