भवाली। नगर की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। वार्डो में लगातार सभासद प्रत्याशी बढ़ने लगे हैं। वही जल्द अध्यक्ष पद में दो दावेदार आने की आशंका है। जिससे सालो से मेहनत कर अपना गढ़ मजबूत कर रहे नेताओं को झटका लगने वाला है। ऐसे में अब राजनीतिज्ञ चाणक्य अपने सटीक आंकड़े नही लगा पा रहे हैं। हर दिन बढ़ती दावेदारी से नेताओं के चेहरे की लकीरें साफ बया कर रही है कि कम मतदान वाले क्षेत्र में सीट खिसक भी सकती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें