विधायक ने डामरीकरण का काम रूकवाया

ख़बर शेयर करें

भीमताल ब्लॉक के विनायक से चाफी सड़क पर चल रहे डामरीकरण के कार्य का शनिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठंडे क्षेत्र में इस समय डामरीकरण के काम पर नाराजगी जताई। कहा पाला पड़ने वाले क्षेत्र में डामरीकरण से सड़क जल्दी खराब हो जाएगी। इसके बाद विधायक ने डामरीकरण का का रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया खुटानी से पदमपुरी, धारी, धाना चूली, पहाड़ पानी मोटर मार्ग पर 17 करोड़ की स्वीकृति के बाद डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। कहा कि विनायक से चाफी में पाला पड़ने से निर्माणाधीन सड़क जल्द खराब हो जाएगी। जिसके चलते चल रहे डामरीकरण के कार्य को रुकवाया गया। वहीं अधिकारियों को पाला पड़ने वाले क्षेत्रों में इस समय डामरीकरण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। कहा की इस तरह डामरीकरण करने से स्वीकृत धनराशि का दुरुपयोग होगा। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों पर डामरीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page