भवाली। कैंची धाम में फिल्मी सितारों सहित सभी हस्तियों का आना जारी है। रविवार को 15 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये। देर शाम हिंदी फिल्म तिरंगा के प्रलय नाथ का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपक शिर्के ने नीम करौली महाराज के दर्शन किए। साथ ही देश दुनिया की खुशहाली के लिए प्रार्थना। उनके आने की खबर से उनके प्रशंसक सेल्फी फोटो लेने के लिए टूट पड़े। अभिनेता दीपक शिर्के ने हिन्दी व मराठी सहित काई फिल्मों में भी काम किया है। मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने उन्हें बाबा के दर्शन कराए।

बाबा की शिला में बैठकर प्राथना की। उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। यहां सुंदरता ने मन मोह लिया। कहा बरेली निजी काम से आये थे, दिल से बाबा के दर्शन करना चाहते थे, तो वहां पहुँच गए। कहा जल्द फिर बाबा के दर्शनों के लिए आऊंगा। इस दौरान प्रबंधक विनोद जोशी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह बिष्ट, आदि रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

