भवाली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 9 दुकानदारों के काटे चालान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर पॉलिका प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में नगर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर 9 दुकानदारों के 56 सौ रूपये के चालान काटे गए। अधिकारियों ने मौके पर ही व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और वैकल्पिक सामग्री अपनाएं, ताकि नगर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। ईओ सुधीर कुमार, इंद्र कपिल, राजा राम, राजेंश, रमेश भट्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page