राज्य संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को अवकाश की मांग की

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को अवकाश देने की मांग की है। उनकी मांग है कि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व दीपावली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इस वर्ष स्थानीय पंचांग के अनुसार दीपावली 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। जबकि पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि दीपावली न केवल हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी पूरे राज्य में व्यापक रूप से मनाया जाता है। अतः कर्मचारियों सहित आम जन की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को सही तिथि 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की NSS टीम ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपावली उत्सव

उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिषद के जिला नैनीताल अध्यक्ष असलम अली ने भी प्रांतीय नेतृत्व को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अवकाश संशोधन की मांग करने का अनुरोध किया है। परिषद ने कहा है कि दीपावली पर अवकाश को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे, इसके लिए शासन स्तर पर शीघ्र संशोधित आदेश जारी किए जाने आवश्यक हैं

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page