रिवर ट्रेनिंग पट्टे को लेकर देर शाम तक रहा विरोध, भारी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण, प्रशासन की टीम पहुँची मौके पर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट क्षेत्र के घोड़िया ह्ल्सौ में रिवर ट्रेनिंग पट्टे को ले कर विरोध प्रदर्सन थमने का नाम नही ले रहा है, जिसमे ग्रामीणों का कहना है कि रिवर ट्रेनिंग होने से ग्राम सभा को भारी खतरा बना हुवा है जिसके चलते वह ग्राम सभा मे किसी प्रकार का खनन नही होने देना चाहते है,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

वही ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा कि पिछली आपदा में इस नदी के चलते लोगो को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, वही घिरोली पुल के ऊपर 200 मीटर से खदान होना है वही इस खदान होने से पुल के अस्तित्व को भी भारी खतरा बना हुवा है, वही खदान होने से पुल के 200 मीटर ऊपर डैम बन जायेगा जिससे ग्राम सभा तथा नव निर्मित पुल भी खतरे की तरफ आ जायेगा, पहले भी आपदा के चलते घिरोली पुल पूर्ण रूप से टूट गया था लेकिन इससे बेपरवाह यहाँ पर खनन की अनुमति दे दी गयी है,
वही ग्राम घिरोली, मल्ली पाली इत्यादि ग्राम सभाओं के लोगो द्वारा आज खनन के लिए सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर कार्य को रुकवा दिया गया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी, वही घटना की सूचना मिलते ही बेतालघाट के प्रसासन के राकेश कठायत तथा विनोद परगाई मौके पर पहुँचे तथा लोगो को समझाने में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक ग्रामीणों मौके पर ही मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page