भवाली। नगर के कैलाश व्यू में शनिवार को वन पंचायत संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से वन पंचायत संघर्ष मोर्चा, नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रयाग सिंह जीना को अध्यक्ष, कमलेश जीना कोषाध्यक्ष, कमल सुनाल सचिव, भीम सिंह नेगी संयोजक, हिम्मत सिंह सह संयोजक, सरस्वती रौतेला महिलाप्रतिनिधि चुना गया। बैठक में वन पंचायतों के माइक्रोप्लान की स्थिति, वन पंचायतों की रॉयल्टी की धनराशि का वितरण तथा इन मुद्दों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में वन पंचायतों के अधिकारों की रक्षा हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सभी ब्लॉकों में जनपद कार्यकारिणी के निर्देशानुसार बैठकें आयोजित की जाएँगी। बैठक के समापन में सामूहिक संकल्प लिया गया कि वन पंचायतों की स्वायत्तता एवं अधिकारों की बहाली हेतु संघर्ष को और तेज किया जाएगा।संचालन जिला संयोजक गोपाल लोधियाल ने किया। इस दौरान तरुण जोशी, भीम सिंह नेगी, हिम्मत सिंह गौड़ा, सरस्वती रौतेला, जगदीश चन्द्र, कमल सुनाल, वीना बिष्ट, कमलेश जीना, गोपाल लोधियाल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें