पुलिस ने अब किया चालान तो बन्द कर देंगे शटल सेवा

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। जिससे पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए शटल सेवा से कैंची धाम तक भेजा जा रहा है। रविवार को कैंची धाम भवाली चल रही शटल सेवा का चालान करने पर टैक्सी चालक भड़क उठे। जिसके बाद पुलिस व टैक्सी चालकों में विवाद बढ़ गया। चालक शटल चलाने के बाद भी चालान काटने पर नाराजगी जताने के बाद दो घण्टे शटल सेवा बन्द की। यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मदद के लिए यूनियन ने शटल सेवा दी है, बावजूद उसके चालान किये जा रहे थे, जिससे चालकों ने नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस प्रशासन से वार्ता कर फिलहाल शटल चलाई जा रही है। आगे चालान हुए तो हड़ताल की जाएगी। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि यूनियन से बात कर शटल चलाई गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page