दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुंबई निवासी युवक संदेश संभाजी चिपलेकर, रोशन चिन्तामन पाटिल और योगेश रमेश नाइक उत्तराखंड कैंची धाम घूमने आए थे। चार अक्तूबर को वह ट्रेन से दिल्ली लौट रहे थे। तभी उन्हें ट्रेन में छात्रा मिली। उसे बातों में फंसाकर तीनों दिल्ली ले गए। यहां एक होटल में उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन तीनों की दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट थी। तब तीनों ने छात्रा को अपने दिल्ली निवासी दोस्त आशीष और साहिल कुमार के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार एक दिन तक होटल में दोनों युवकों ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही:: निजी अस्पताल ने महिला का ऑपरेशन कर पेट में छोड़ा टेप, मौत

 , छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। छात्रा अपने किसी परिजन का मोबाइल साथ ले गई थी। पुलिस ने सर्विलांस कर लोकेशन पता की तो दिल्ली मिली। मामले में पुलिस का पता चलते ही दिल्ली निवासी युवकों ने छात्रा को खोजना शुरू किया। तब छात्रा मुंबई जाने के लिए ट्रेन में बैठ गई थी। पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि ट्रेन में आशीष और साहिल ने युवती से जबरन कहलवाया कि दुष्कर्म मुंबई वालों ने किया है। हमने तो मदद की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page