भवाली। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते शुक्रवार को एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र सीओ प्रमोदा शाह के निर्देश पर सत्यापन अभियान चलाया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने एसएसबी प्लाटून के साथ श्यामखेत क्षेत्र में फ्लैटों में रह रहे लोगो की जांच की। इस दौरान 100 से अधिक घरों फ्लैटों में सत्यापन अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि फ्लैटों में कौन आकर रुका है। कब से है आदि जानकारी जुटाई गई। लोगो सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। कहा कि आगे भी सुरक्षा की दृष्टि से अभियान जारी रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें