अब भीमताल में स्टंटबाजो पर पुलिस ने की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व रैश ड्राइविंग /स्टंट एवं उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के विरुद्ध भी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के रवि पाण्डे बने अध्यक्ष

विमल मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान दिनांक 27.03.2025 को भीमताल झील में उ0प्र0 से आए 4 युवकों द्वारा झील में वोटिंग करते समय स्टंट करने एवम वोट मालिक द्वारा मना किये जाने पर भी न मानने पर पुलिस द्वारा तत्काल इस तरह का कृत्य करने से रोककर नियमानुसार युवकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

1- दीपांशु पुत्र सूरज निवासी सावली, बुलन्दशहर, उ० प्र० 2- मोहित पुत्र संजय निवासी सावली, बुलन्दशहर, उ0 प्र0 3- अभिषेक पुत्र सचिन निवासी सावली, बुलन्दशहर, उ० प्र०

4- सन्नी पुत्र पप्पू निवासी सावली, बुलन्दशहर, उ० प्र०

उक्त सभी युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा भविष्य में ऐसे स्टंट न करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील

करती है कि वे यातायात नियमो का

पालन करें।

वाहनों/नावों से

ख़तरनाक स्टंटबाजी न करें।

जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे व अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page