भवाली। नगर के भोनियाधार वार्ड में नालों में गंदगी होने पर स्थानीय लोगो ने नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी दीपक रौतेला ने बताया कि नाले में घर की गंदगी लोग डाल रहे हैं। कई बार नाली साफ की गई लेकिन उसके बाद भी नाले में गंदगी करने से गर्मियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा हर दिन स्कूली बच्चे रास्ते से होकर गुजरते है। कहा नालियां साफ नही हुई तो उच्य अधिकारियों को पत्र लिख सफाई करवाने की मांग की जाएगी। कहा नाले में हमेशा गंदगी रहती है। समस्या का समाधान करना जरूरी है। स्थानीय सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल सफाई करा दी गई थी। इसके अलावा वार्ड 5 में सभी नालियों व रास्तो को साफ किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें