भवाली। देर रात गेठिया के महिला चेतना उपवन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल विकास एवं पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव रहे। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने फूल माला से स्वागत किया। बाल एवं पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि पंचायतों पर लगातार काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने गेठिया में यात्री प्रतीक्षालय का काम, कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने, ज्योलीकोट क्षेत्र में पर्यटन को बढाने, वन पंचायत में अतिक्रमण और सरपंचों को अपने क्षेत्र के विस्तार करने की जानकारी आदि विकास कार्य कराने को लेकर कहा गया। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यो व ग्रामीण समस्याओं को लेकर उन्हें बताया गया। जिस पर सचिव ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ अशोक पाण्डे, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी एल डी आर्या, कमल कुल्याल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें