भवाली। तिरछाखेत महर्षि विद्या मन्दिर में गुरु पूर्णिमा धूम धाम से मनाई गई। विद्यालय में पूजा कर सुंदर कांड का पाठ किया गया। वही गुरु पूजन कर विश्व शांति के लिए प्राथना की गई। प्रधानचार्य साधना जोशी ने अभिभावको अतिथियों को आध्यात्मिक जन जागृति के विषय में जानकारी दी। कहा कि योगासन ध्यान प्रणायाम, ध्यान से शरीर मे चेतना का विकास होता है। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें