धारी ब्लॉक के पास शनिवार देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। युवक उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय जगदीश चंद्र दानी पुत्र हीरा बल्लभ मटियाल से देवनगर की तरह जा रहे थे। देवनगर के करीब पहुंचने से पहले ही जगदीश चंद्र वाहन से नियंत्रण खो बैठे और वाहन खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल जगदीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड में कार्यरत था। सूचना परिजनों को दे दी गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें