दिल्ली में महिला कांग्रेस की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में नई दिल्ली इंदिरा भवन 9 कोटला मार्ग में 18 राज्यों से आए महिला जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, संगठन का उद्देश्य और कांग्रेस के इतिहास को बताया गया। नैनीताल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता सोशल मीडिया के अध्यक्ष सम्मानित पवन खेड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष महिला ज्योति रौतेला ने संगठन को मजबूत करने को चर्चा की। वही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्त अवनी बंसल ,
सोशल मीडिया प्रभारी,
राष्ट्रीय कांग्रेस की सचिव निटा डिसूजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधिन किया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page