अब यहां पत्नी की कर दी हत्या, पति फरार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह बाहर से गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। स्कूल से बच्चों के लौटने पर गेट बंद मिला तो कई घंटे बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ा। अंदर जाते ही देखा तो महिला मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सिर, माथा, हाथ और गले पर वार कर हत्या की गई है। कई टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  गेठिया ज्योलीकोट डायरिया प्रकोप: ब्लॉक प्रमुख ने किया स्थलीय भ्रमण, मुख्य जल स्रोतों के लिए गए सैंपल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page