-बारह महीने सक्रिय रहती है भारतीय जनता पार्टी, भट्ट
भवाली। नगर में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है। पार्टी बारह महीने जनता के साथ मिलजुलकर रहती है। जिससे चुनाव आने पर हम डरते नही है। लोगो के सुख दुख में पार्टी हमेशा खड़ी रहती है। कहा पार्टी गलत कामो का प्रतिकार करती है। साथ ही हम सबसे छोटे स्तर से बूथ जीता चुनाव जीता अपना अपनाकर लोगो के साथ रहते हैं। हमारे सभी पार्टी के नेता 364 दिन सक्रिय रहते हैं। जिससे किसी भी चुनाव में हमे किसी प्रकार का डर नही रहता है। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, भवान बिष्ट, नरेश पाण्डे, प्रकाश आर्य, मुकेश पलड़िया, गोपाल रावत, शिवेन्द्र काण्डपाल, कंचन साह, पवन भाकुनी, हिमांशु बिष्ट, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

