हत्या में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपी को मुक्तेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

दिनांक 17.12.2022 को वादी मुकदमा शोएब आलम पुत्र जाहिर मिया निवासी ग्राम पिपरा थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण बिहार द्वारा संतु बैठा पुत्र जोखू बैठा निवासी उपरोक्त द्वारा वादी के भाई तबरेज आलम निवासी उपरोक्त जो ग्राम कचियाकोट पट्टी तल्ला कांडा मुक्तेश्वर में रजाई बनाने/धुलने के काम से आया था, की हत्या कर भाग जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।जिसके आधार पर थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर नंबर 02/22 धारा 302/201 IPC बनाम संतु बैठा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

अभियुक्त संतु बैठा विगत 02 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर ईनाम घोषित थाथानाध्यक्ष कमित जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त की धरपकड़ हेतु गठित टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी के जरिए उक्त अभियुक्त को पूर्वी चंपारण बिहार के ढाका क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।पुलिस टीम-

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

▪️श्री कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
▪️का0 बृजेश नयाल
▪️का0 दिनेश नगरकोटी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page