रामगढ़ में सड़क की समस्या पर विधायक को सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के सिनौली जाजर क्षेत्र में मोटर मार्ग की समस्या को मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डे, समाजसेवी जगदीश चन्द्र जीतू ने विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन दिया। कहा कि जाजर, सिनौली क्षेत्र में मोटर मार्ग नही होने से ग्रामीणों को फल, सब्जी, सड़क तक लाने राशन, दैनिक जीवन की चीजें गांव तक पहुंचाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव में कभी किसी का स्वास्थ खराब होने की स्थिति में ग्रामीणों को हॉस्पिटल जाने के लिए गांव से सड़क तक डोली का सहारा लेना पड़ता है। कहा कि कभी बड़ी अनहोनी ना हो इसके लिये जल्द सड़क बनाई जाए जिससे ग्रामीण भी सड़क मार्ग से जुड़ सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में स्थापित हो 101 फीट ऊंचा तिरंगापर्यटन नगरी की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई, राष्ट्रीय पर्वों पर बन सकेगा प्रमुख आयोजन स्थल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page