भवाली घोड़ाखाल के धुलई में व्यक्ति ने लगाई फांसी, मौत, डिप्रेशन में था व्यक्ति

ख़बर शेयर करें

नगर के घोड़ाखाल धुलई में देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन फानन में परिवार के ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान गणेश जोशी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लोगो की मदद से सीएचसी ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र( 42) पुत्र गोवर्धन निवासी धुलई घोड़ाखाल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को सूचना दी। आनन फानन में सीएचसी भवाली ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि सुरेश वाहन चालक था। उसकी पत्नी बाहर रहती थी। सूचना मिलते ही अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित किया। डॉ जलिश अंसारी ने बताया कि व्यक्ति अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड करना ही लग रहा है। परिवार के मुताबिक मृतक डिप्रेशन में था।पत्नी बाहर रहती थी। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page