भवाली। नगर पॉलिका में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई गई। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या न प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। जिससे अंग्रेजों पर अत्यंत दबाव पड़ा और उन्हें भारत को स्वतंत्र करना पड़ा। वही मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी, मनोज तिवारी गौरव नेगी, गणेश पाण्डे, नीलांश तिवारी, इंद्र कपिल, राजेश तिवारी, विनय कपिल, मनोज आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें