नगर के रामगढ रोड़ में देर रात हर घर तिरंगा फहराने को लेकर विधायक सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने हर घर मे झंडा फहराने के लिए कार्यकर्ताओ से घर घर जाकर झंडा लगवाने के लिए जनता को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का भाजपा ने संकल्प लिया है। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, कंचन साह, मीना बिष्ट, सचिन गुप्ता, शिवांशु जोशी, नीरज रावत, कबीर साह, अरमान,आयुष, बालम रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

