कैंची धाम ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को दी आर्थिक सहायता

ख़बर शेयर करें
  • 53 प्राथमिक विद्यालयों व 20 जूनियर हाईस्कूलों को स्टेशनरी वितरित की

भवाली। कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान किया। ट्रस्ट की ओर से दी गई यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। ट्रस्ट द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कई होनहार गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।इसके साथ ही, इस बार भी ट्रस्ट द्वारा 53 प्राथमिक विद्यालयों एवं 20 जूनियर हाईस्कूलों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिससे हजारों विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला। ट्रस्ट के मुताबिक शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक संस्कृत पाठशाला का पुनर्निर्माण भी कराया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों ने ट्रस्ट के इस निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट की इस पहल से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जन सुरक्षा के मद्देनजर शिवराम का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

इन विद्यालयों को दी इतनी राशि

जीआईसी खुरपाताल 193,000.00,

जीजीआईसी नैनीताल 193,000.00,

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज171,800.00,

जीजीआईसी भवाली 193,000.00,

एसपी जीजीआईसी भीमताल 199,200.00,

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:;रामगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय और बजट देने की मांग, धरने की चेतावनी

जीजीआईसी तल्लारामगढ़ 192,400.00,

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गाजर 193,000.00,

जीआईसी रतिघाट 199,200.00,

जीआईसी हलसो कोराड207,000.00,

जीआईसी नोगाव अल्मोड़ा 193,000.00,

जीआईसी धनियाकोट 189,800.00,

राजकीय इंटर कालेज बग्गड़
193,600.00

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान
Ad

You cannot copy content of this page