विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आधुनिक मत्स्य उत्पादन कार्यशाला का शुभारम्भ, भीमताल झील में माहशीर मत्स्य बीज का संचय

ख़बर शेयर करें

भीमताल। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के जीव विज्ञान विभाग में आधुनिक मत्स्य उत्पादन पद्धतियों (बायोफ्लॉक/आर.ए.एस.) पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. डी.एस. रावत, विभागाध्यक्ष प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल दत्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किए

कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती रजनी देवराड़ी और मत्स्य निरीक्षक श्री मनोज करायत ने विद्यार्थियों और कृषकों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, मत्स्य संवर्धन तथा संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। जानकारी सत्र के बाद भीमताल झील में माहशीर मत्स्य बीज का संचय किया गया। इस दौरान स्थानीय जनमानस को मत्स्य संरक्षण एवं संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खेती बर्बाद कर रहे पशुओं को पकड़कर तहसील छोड़ आई महिलाएं

मत्स्य बीज संचय कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी नैनीताल श्री गोपाल गिरी गोस्वामी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, मत्स्य संसाधनों के संवर्धन और ग्रामीण आजीविका में मत्स्य पालन की संभावनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page