क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किए

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह भयु, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर देश की सुख शांति खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वही बाबा की शिला के दर्शन भी किये। मन्दिर प्रबंधन प्रदीप साह ने उन्हें सभी मंदिरों के दर्शन कराए। उन्होंने कहा कि बाबा के बारे में सुना आज दर्शन भी हो गए। कहा यहा आकर मन को शांति मिली। उन्हें बाबा की फ़ोटो भेंट की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान
Ad

You cannot copy content of this page