कोतवाली में होली की पार्टी करना पुलिस कर्मी को पड़ा भारी, काईवाई

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कोतवाली श्रीनगर में होली पर्व पर शराब सेवन को लेकर निमंत्रण का एक ऑडियो वायरल हो रहा था। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की और श्रीनगर के बाजार चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी व होमगार्ड को निलंबित कर दिया।
उन्होंने चौकी प्रभारी सहित पुलिस जवानों को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में हाजिर किया और होमगार्ड को जिला होमगार्ड कमांडेंट को वापस भेज दिया। साथ ही प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page