भवाली। नगर में पिछले कई दिनों से एक विक्षिप्त व्यक्ति ने आतंक मचाया हुआ है। चौराहे में चलते लोगो को धक्का मारना व महिलाओं को अचानक थप्पड़ जड़ रहा है। जिससे आस पास के लोग डरे हुए हैं। छोटे बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। शुक्रवार को विक्षिप्त ने पिकअप स्टैंड के पास तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। और दुकानों में पत्थर मॉरने लगा। वही एक लड़की के थप्पड़ जड़ दिया। अचानक ऐसा देख लोग आनन फानन में विक्षिप्त व्यक्ति को वहाँ आगे जाने को कहा। लेकिन वह लोगो को मारने के लिए दौड़ पड़ा। पिकअप मालिक प्रकाश आर्य ने बताया कि उनकी गाड़ी रोज की तरह खड़ी थी। अचानक व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। और बच्ची को थप्पड़ मार दिया। कहा कि पुलिस को सूचना दी गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें