भवाली। कभी एशिया के दूसरे नंबर पर अपनी साख रखने वाले सेनिटोरियम में स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। शनिवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष.गंगा राम आर्य गौरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारे लगाए गए। कर्मचारियों ने हमारी मांगे पूरी करो, कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाएं। एकजुट होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि प्रमुख अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा है। जिससे वेतन नही मिल रहा है, अन्य सरकारी काम सुचारू रूप से नही चल रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द प्रमुख अधीक्षक की तैनाती की मांग की। जिलाध्यक्ष गौरी ने कहा कि प्रमुख अधीक्षक के नही होने से वेतन के साथ कर्मचारियों को छुट्टी नही मिल रही है। कई कर्मचारियों को बच्चों की फीस जमा करनी है। दुकानों का उधार देना है। जिससे कर्मी परेशान हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, कुमाऊ आयुक्त को भी पत्र भेजा गया है। कहा अगर 15 दिन में प्रमुख अधीक्षक की तैनाती नही हुई तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

