- बुधवार को एडीबी के तकनीकी दल ने पुलों का किया निरीक्षण
भवाली। भीमताल भवाली के 1957 के बने सिंगल लेन पुलों से यात्री पर्यटक आवाजाही करने को मजबूर थे। जल्द ऐ क्लास लोडिंग डबल लेन पुल बनाया जाएगा। अब करीब चार करोड़ की लागत से पुल बनाएं जाएंगे। बुधवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक एडीबी के तकनीकी दल ने भीमताल रोड की वर्षो पुरानी गोलुधर पुल, खुटानी पुल, भीमताल थाने के पास बने पुराने पुलों का फिजिकल वेरिफिकेशन निरीक्षण किया। तीनों पुलों को ए क्लास पुल बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि 1957 के बने पुल थे। तीनो पुलों को डबल लेन लोडिंग पुल बनाये जाएंगे। तकनीकी दल द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। इस दौरान देहरादून लोनिवि अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, अपर सहायक अभियंता के के पाठक, सहायक अभियंता विश्व मोहन गिरी सहित ऐडीवी टीम रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

