नगरपालिका नैनीताल की पूर्व सभासद गज़ाला खान का निधन
नैनीताल की पूर्व सभासद रहीं 61 वर्षीय गज़ाला खान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह अपने पीछे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। नगरपालिका में वह दो बार मल्लीताल बाजार और हरीनगर वार्ड की सभासद रहीं हैं। निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार मल्लीताल बारापत्थर कब्रिस्तान में शाम को ईशा की नमाज के बाद किया जाएगा।
उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, समस्त सभासदों और शहरवासियों ने शोक जताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें