काठगोदाम में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराम के अन्तर्गत नवनिर्वाचित मा० अध्यक्ष, मा० उपाध्यक्ष एंव मा० सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम, हल्द्वानी में आज दिनांक 27.10.2025 को प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया जिसमें मा० अध्यक्ष, मा० उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी एवं मा० सदस्यगण द्वारा प्रथमतः दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का आरभं किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया को मा० सदस्यगणों द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं मा० सदस्यों ने जनता के प्रति अपना दायित्व बताया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

प्रशिक्षण में मौजूद आज के मास्टर ट्रेनर श्री दिनेश महतौलिया द्वारा त्रीस्तरीय पंचायत

के बारे में विस्तार में बताया गया। श्रीमती पुष्पा काण्डपाल, मनरेगा लोकपाल भी प्रशिक्षण में

मौजूद थी जिनके द्वारा बैठक में मनरेगा विभाग से सम्बन्धित नितियों के बारे में विस्तारपूर्वक

जानकारी दी गई। अपराहन भोजन के बाद प्रशिक्षण को सूचारू किया गया। श्री दिनेश महतौलिया जी द्वारा उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 आदि के बारे में विशेष बिन्दुओं पर वार्ता की गई। जिला पर्यटन अधिकारी श्री अतुल भण्डारी जी द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं विभाग से सम्बन्धित योजना जैसे सौन्दर्योकरण, होम स्टै, होटल एडवेन्चर स्पोर्टस, हार्टिकल्चर एवं वीर चन्द्र सिंह गड़वाली योजना सम्बन्धित प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। जिला उद्योग केन्द्र प्रबन्धक द्वारा भी विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, परियोजना प्रबन्धक, उरेडा द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:: पूर्व राष्ट्रपति के आने की भनक से आई जिम्मेदारियों की याद, रातोरात हो गए ये काम

अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण / अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का मा० अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद किया एवं प्रथम दिवस के प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की। श्री महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया जिसमें निम्न कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया श्रीमती ऋचा जोशी कार्य अधिकारी, श्री शिवराज सिंह बिष्ट वित्तीय परामर्शदाता, श्री विजय कुमार सिंह बिष्ट कर-अधिकारी, श्री गोविन्द सिंह भौर्याल लेखाकार, श्री अनिल बहादुर चन्द प्रधान सहायक आदि कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। एवं प्रशिक्षण में अदोष श्रश्री

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page