भवाली में कल से शुरू होगा दुर्गा महोत्सव

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा कर भोग लगाया जाएगा। पुजारी पंकज कपिल ने बताया कि दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। छोड़ा चाचरी धुनुची आरती की जाएगी। मंगलवार को महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधान में डांडिया नृत्य, सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। बुधवार को कन्या पूजन हवन आरती व माँ को भोग लगाया जाएगा। गुरुवार को दशहरे के अवसर पर मां की झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। देर शाम सातताल स्थित में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page