रामगढ़ डिग्री कॉलेज में नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने ली शपथ

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। शनिवार को प्राचार्य नगेन्द्र दृवेदी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ दिलाई। जिसमें अध्यक्ष पद में कोमल, संयुक्त सचिव गरिमा आर्या, सचिव रीता आर्य, उपाध्यक्ष दिव्या मेर, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि सचिन कुमार कोषाध्यक्ष सचिन कुमार ने सपथ ली। चुनाव प्रभारी, डॉ माया शुक्ला, प्रचार्य डॉ नगेन्द्र दृवेदी ने बताया कि पहली बार अध्यक्ष कोमल बनी है। उन्होंने सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संध्या गडकोटी, कविंद्र प्रसाद, गणेश बिष्ट, कुंदन नाथ, प्रेम भारती, कमलेश डोभाल, डॉ हरीश चंद्र जोशी, दीप्ति, हिमांशु बिष्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page