भवाली। नगर पॉलिका मैदान के पास नाले में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह वॉक पर निकले लोगो ने व्यक्ति को नाले में पड़ा देखकर 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने व्यक्ति शिनाख्त की। जिसमे महेश चंद्र आर्य 45 पुत्र नैन राम निवासी कहल क्वीरा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें