मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए तैयार की गई योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल घोडाखाल नैनीताल के संचालन व वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए आठ करोड़ दिए जाने को मंजूरी दी है। इसके अलावा राज्य में अग्निशमन सेवाओं को विस्तार देने व आधुनिकीकरण के लिए 23 करोड़ के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पौड़ी के पाबो में तुगडुण्डा भैंसवाडा मोटर मार्ग के सुदृढीकरण एवं डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 44 लाख, चमोली की कर्णप्रयाग के गैरसैंण ब्लॉक में मालकोट कालीमाटी सेरा तिवाखर्क सड़क में रागगंगा पर 48 मीटर पुल निर्माण के लिए पांच करोड़ 12 लाख, नैनीताल के कालाढूंगी में निगम नाला वाला मार्ग के नवनिर्माण के लिए दो करोड़, गंगोलीहाट में चौडमन्या कमतोली मार्ग के नव निर्माण के लिए 5 करोड़ 28 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें