

भवाली। रामगढ़ रोड़ स्थित एरो इंस्टीट्यूट में मंगलवार को होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन,जल कैसे भरू जमुना गहरी आदि बैठकी और खड़ी होली गीतों के साथ, स्वांग और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। वही अध्यापिका निशा साह ने होली के धार्मिक पहलू पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इको फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करने को कहा। इस दौरान प्रबंधक हितेश साह, प्रवीण कपिल, राशि आर्या, मानसी बिष्ट, रिया जोशी मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें