भवाली। कैंची धाम में पूज्य श्री सिद्धि माँ के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर सुंदर कांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा व सिद्धि माँ के दर्शनों को आये भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। विधि विधान से भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। माता के जयकारों से क्षेत्र गुंजयमान रहा। देश की सुख सुख सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप साह, जया प्रसाद, सेलेश साह, एम पी सिह, ज्ञान सिह बिष्ट, अनिल साह, पंकज निगलटिया, सुरेश फुलारा, महेंद्र सिंह बिष्ट, योगेश नेगी, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें