भवाली में सेवा पखवाड़ा अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन, मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामगढ़ रोड़ स्थित एक होटल में भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल द्वारा सर्वप्रथम नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रगति जैन, जिला मंत्री पुष्कर जोशी, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री विनोद तिवारी, जिला आईटी संयोजक अमित चौधरी, एवं नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सोनगांव मुकेश पलाडिया, गेठिया ग्राम प्रधान श्रीमती रिंकू देवी, भूमियारधार ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा, सरियाताल ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, जोली ग्राम प्रधान सुरेश भट्ट का स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक अभियान जारी रहेगा। देश भर में स्वछता, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविरों जैसे समाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम संचालन सेवा पखवाड़ा अभियान संयोजक और मंडल महामन्त्री वर्षा आर्या और अमित पांडे ने किया।
वही मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट भवाली में हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को दी गयी सहायता राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
कार्यशाला में व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन शाह, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, मंडल मंत्री वैभव आनंद , विक्रम, हिमांशु , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार,मुकेश गुरुरानी, तनुजा बगड़वाल, बूथअध्यक्ष शोभा असवाल, जीवन आर्य, विजय आर्य, मोहन चंद्र, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर पांडे,आदि कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page