भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी की सहमति के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत जी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से धीरेन्द्र सिंह रावत को नगर निकाय चुनाव 2025 हेतु भवाली नगर पालिका का संयोजक नियुक्त किया गया है।नवीन दायित्व मिलने पर धीरेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवाली नगर पालिका में प्रथम बार युवाओं के दम पर भाजपा का चेयरमैन बनाया जाएगा और भवाली नगर पालिका के इतिहास को बनाते हुए तीसरी बार कमल के चिन्ह को सुशोभित किया जाएगा
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें