भाई दूज में बड़ा हादसा दो की मौत

ख़बर शेयर करें

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर पोखरी रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page