भवाली। नगर पालिका ने क्षेत्र व कैंची धाम क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने का व्यापक अभियान चलाया। 10 से अधिक आवारा गाय बैलो को गो सदन बाजपुर भेजा गया। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि लम्बे समय से भवाली बाजार क्षेत्र व राष्ट्रीय राज मार्ग अल्मोड़ा की कैंची धाम में आवारा गाय बैल आवागमन में जहां समस्या बने हुए थे वहीं क ई राहगीरों को ये घायल भी कर चुके थे वहीं ये निराक्षित गाय बैल भी गाडियो से घायल हो चुके थे। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार व पर्यावरण हैंड राकेश वाल्मिकी की अगुवाई में नगर पालिका के दर्जन भर पर्यावरण मित्रो ने 10 से अधिक आवारा गाय बैलो को पकड़ कर ट्रकों में लाद कर गो सदन बाजपुर भेजा गया। इस दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र पशुपालकों से अपने गाय बैलो व अन्य पशुओं को घरों में ही बांध कर रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि बाजारों में जो भी पालतु पशु पाये गये तो उन पशुपालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

