भवाली नंदा देवी महोत्सव सांस्कृतिक महोत्सव का विधायक सरिता आर्या ने किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

भवाली में कलश यात्रा के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव शुरू

-महिलाओं स्कूली बच्चे हुए कलश यात्रा में शामिल

भवाली। नगर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई। देवी मंदिर से महिलाओं विभिन्न स्कूली बच्चों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बच्चे भगवान के अलग अलग रूपो में नजर आए। बाजर से रानीखेत रोड़, भीमताल रोड़, नैनीताल रोड़ में कलश यात्रा निकालकर माँ के जयकारे लगाए गए। जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। छोलिया नृत्य देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। बच्चों ने पहाड़ की संस्कृति पर झांकिया निकाली। ओ नंदा सुनंदा तू देड़ है जाए माता गौरी नंदा तू देड़ है जाए सुंदर भजन गाये। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही दोपहर बाद सांस्कृतिक मंच का उद्धघाटन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए। वही देर शाम माँ नंदा सुनंदा मूर्ति निर्माण शुरू किया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में पर्यटन के साथ स्थानीय विकास की नई राह,छोटे से गांव में होटल ने स्थानीय युवाओं को दिया रोजगार का अवसर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page