भवाली। नगर में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने नगर के दुगई स्टेट, कैंची बाईपास, सेनिटोरियम नैनीबेण्ड बाईपास का निरीक्षण किया। वही श्यामखेत में सड़क में लग रही टाइल का निरीक्षण कर कार्य की सराहना की। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि जल्द हर वार्ड में तेजी के साथ विकास कार्य किये जायेंगे। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभासद संजय जोशी, पूर्व प्रधान नवीन क्वीरा, मनोज तिवारी, अमित पाण्डे आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

